अयोध्या, मई 5 -- बाबा बाजार, संवाददाता। मवई ब्लॉक के भटमऊ नरायनपुर गांव में निर्माणाधीन नाला हल्की बारिश नहीं झेल सका और ढह गया। नाला ढहने से ग्रामीण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं और ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण राजकुमार तिवारी का आरोप है कि ग्राम पंचायत में अब तक हुए अधिकांश विकास कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन शिकायतों का कोई ठोस असर नहीं रहा। बीडीओ मवई ने बताया कि नाला निर्माणाधीन था। भारी बारिश की वजह से ढह गया। जल्द ही पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। ----- यह भी पढ़ें- नाली निर्माण कार्य अधर में लटका, ग्रामीणों में आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.