पीलीभीत, अगस्त 19 -- पीलीभीत। बारिश के बाद गर्मी से भले ही लोगों को राहत मिली पर बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। मंगलवार को बारिश थमने के बाद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों भीड़ उमड़ी। पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र तक मरीजों की भरमार रही। ओपीडी समय समाप्त होने पर भी जमावड़ा रहा। बड़ी संख्या में मरीज बुखार, खुजली, सर्दी-जुकाम और त्वचा संबंधी समस्याओं की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या से पर्चा बनवाने और चिकित्सक को दिखाने के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई मरीज अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे, जिससे ओपीडी परिसर में काफी भीड़ दिखाई दी। पंजीकरण, चिकित्सकीय जांच और दवा वितरण केंद्र पर भी दबाव रहा। दूरदराज से आए मरीजों को असुविधा का सामना करन...