कन्नौज, सितम्बर 30 -- कन्नौज, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव ने मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए बनाए गए छह बेड के वार्ड में पांच डेंगू और एक मलेरिया मरीज भर्ती होने से वार्ड की क्षमता पूरी हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने डेंगू मरीजों के लिए अतिरिक्त वार्ड की व्यवस्था की है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन करीब 800 मरीज पहुंच रहे हैं। बुखार और इससे जुड़े लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से पैथोलॉजी जांच का दबाव भी बढ़ा है। सामान्य दिनों की तुलना में जांच करीब 15 फीसदी बढ़ गई हैं। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में रोजाना करीब 200 से 250 जांचें हो रही हैं। इनमें डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर की जांच प्रमुख रूप ...