गोपालगंज, जून 12 -- गोपालगंज। बिहार में मानसून के प्रवेश के साथ मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार की बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण गर्मी का एहसास करीब 39 डिग्री सेल्सियस जैसा हुआ। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर 10 से 17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं, जबकि आर्द्रता 58 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश के बाद निकली धूप से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उमस बढ़ गई। इसके साथ ही बिजली की मांग में भी इजाफा देखा गया।

मौसम में उतार-चढ़ाव मौसम विज्ञान केंद्र पटना और कृषि मौसम सेवा केंद्र पूसा के अनुसार शनिवार को जिले सहित उत्तर बिहार के कई इलाकों में मेघ गर्जन, आंधी और वज्रपात की संभावना है। 13 स...