बारिश थमने के साथ बढ़ी उमस, लोग परेशान
सुल्तानपुर, जुलाई 13 -- सुलतानपुर। जिले में दो दिन से बारिश नहीं होने से एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। बारिश रुकने से किसान निजी नलकूप के सहारे धान की रोपाई करने को मजबूर हैं। तेज धूप और आसमान में बादल छाए रहने से अगेती धान की रोपाई करने वाले किसानों को सिंचाई करनी पड़ रही है। गर्मी में इजाफा होने और बिजली कटौती होने से निजी नलकूप के भरोसे धान की रोपाई करने में किसानों को समस्या हो रही है। जिले में जुलाई माह में अबतक 307 मिमी के सापेक्ष महज 55 मिमी बारिश हो सकी है। शनिवार से बारिश थमी तो उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को आसमान में बादल घुमड़ने के बाद भी बारिश नहीं हुई। इससे धान की रोपाई न कर पाने वाले किसान निजी नलकूप के सहारे धान की रोपाई करने को मजबूर है। तापमान में उतार-चढ़ाव होने से लोगों का घर में रहना मुश्किल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.