भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बारिश खत्म होने के बाद भी बिजली के झटके कम नहीं हुए। एक दिन पहले सबौर ग्रिड से निकले 33 केवी के दो केबल जलने के बाद रविवार को एक अन्य लाइन का केबल भी जल गया। यह सेंट्रल जेल और मायागंज पावर सबस्टेशन को ग्रिड से बिजली सप्लाई करने वाली 33 केवी लाइन थी। लिहाजा पूर्वी शहर के अधिकांश हिस्से में लगभग ढाई से तीन घंटे बिजली गुल रही। हालांकि इस दौरान इसी लाइन की वैकल्पिक केबल को सक्रिय किया गया तो बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। रविवार को छुट्टी का दिन था और इस दौरान बिजली नहीं रहने के कारण सेंट्रल जेल और मायागंज सबस्टेशन से जुड़े लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम बहुत गर्म नहीं था लेकिन अन्य जरूरतों के काम प्रभावित हुए। लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी ...