बिजनौर, जून 14 -- जिले में बारिश के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दिनभर तेज धूप निकलने से चिपचिपाहट बनी रही, हालांकि आसमान में बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी जारी रही। पिछले दो सप्ताह से जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून के आगमन में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन उससे पहले रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में 15, 18 और 19 जून को हल्की बूंदाबांदी के आसार, भारी बारिश की संभावना कम जो कि श...