बरेली, मार्च 24 -- जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार सुबह गिनती के मरीज इलाज कराने पहुंचे, लेकिन करीब 11:30 बजे बारिश थमने के बाद अचानक मरीजों की भीड़ लग गई। पर्चा काउंटर से लेकर पैथलाजी और दवा काउंटर तक मरीजों की लंबी लाइन दोपहर दो बजे तक लगी रही। बुखार, उलटी-दस्त के साथ डायरिया के लक्षण वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। साथ ही त्वचा संबंधी बीमारी वाले मरीज भी बढ़ गए हैं। बीते करीब दो सप्ताह से जिला अस्पताल की ओपीडी में कम मरीज आ रहे थे। बीते शनिवार को ईद का अवकाश और रविवार होने की वजह से दो दिन ओपीडी प्रभावित रही। सोमवार को दो दिन बाद सामान्य ओपीडी का संचालन हुआ। सुबह से हो रही हल्की बारिश के चलते ओपीडी में मरीज कम रहे, लेकिन बारिश थमते ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। ओपीडी में चेस्ट फिजिशियन को दिखाने के लिए लाइन लगी रही। अधिकांश मरीज सांस ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.