बारिश-तूफान की सटीक सूचना देंगे नए एंटिना, यूपी में तैयार हो रहे आधुनिक उपकरण
कार्यालय संवाददाता, अगस्त 26 -- मौसम का सटीक पूर्वानुमान लगाने में अब आधुनिक एंटीना तकनीक की भूमिका और बढ़ने वाली है। मौसम रडार और रेडियोसोंडे में इस्तेमाल होने वाले नए एंटिना वायुमंडल की स्थिति को समझने में मदद करेंगे। विशेषज्ञों से प्रशिक्षण मिलने के बाद यूपी के गोरखपुर स्थित एमएमएमयूटी का इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण विभाग मौसम निगरानी के लिए नए एंटीना डिजाइन विकसित करने की तैयारी में है। इससे बारिश और तूफान की सटीक निगरानी भविष्य में हो सकेगी। इस योजना पर एमएमएमयूटी ने काम करना शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण विभाग के छात्रों को विशेषज्ञों ने मौसम की निगरानी में सेंसर और रडार के साथ बेहतर एंटीना तकनीक के बारे में बताया था। इसका इस्तेमाल देश के कई हिस्सों में हो भी रहा है। नई तकनीक में माइक्रोवेव के जरिए तापमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.