लखनऊ, जुलाई 30 -- UP Rain Update: मॉनसून को लेकर यूपी में बड़ी धीमी रफ्तार ने उमस बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की बूंद तक नहीं गिरी है। जुलाई में मॉनसून ने जिस तरह से एंट्री ली थी, वह महीना खत्म होते होते सुस्त पड़ चुकी है, लेकिन अगस्त को लेकर मौसम विभाग ने खुशखबरी सुनाई है। मौसम विभाग ने बताया कि पहले सप्ताह से एक बार फिर मॉनसून उत्तर प्रदेश में छा जाएगा। इससे किसानों की चिंता जरूर बढ़ जाएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव यानी डीप डिप्रेशन बन गया है। जिसके चलते मध्य छत्तीसगढ़ और उससे सटे उत्तर आंतरिक ओडिशा के ऊपर मॉनसून पहुंच गया है। यही वजह है कि मॉनसून की मुख्य गतिविधियां फिलहाल मध्य भारत की ओर शिफ्ट हो गई हैं। मौस...