बारिश के साथ ही 33 केवी लाइन फेल, पूरे शहर की बत्ती गुल, इलाके में जलभराव
अयोध्या, मई 4 -- अयोध्या, संवाददाता। सोमवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। पहले हल्की धूप खिली, लेकिन साढ़े दस बजे के बाद आसमान में काले बादल घिर आए और पौने ग्यारह बजते-बजते तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं और बारिश के कारण 132 केवीए दर्शन नगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी की मुख्य लाइन फेल हो गई, जिससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। नियावा विद्युत उपकेंद्र से मिली जानकारी के अनुसार आंधी और बारिश के कारण 33 केवी की मेन लाइन बंद होने के बाद चौक विद्युत उपकेंद्र से संचालित सभी फीडर भी बंद कर दिए गए। बिजली जाने के बाद काले बादलों की घटा से शहर में और घना अंधेरा छा गया। हालांकि मौसम की आहट पहले से महसूस होने के कारण लोग सतर्क थे और बिजली रहते ही घरों की टंकियां पानी से भर ली गई थीं。 यह भी पढ़ें- लोगों की मदद में जुटें अफसर, लखनऊ से अयोध्या त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.