बारिश के साथ लोहरदगा में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप
लोहरदगा, जून 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। मानसून की बारिश शुरू होते ही लोहरदगा शहर में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। जलजमाव और गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। इसके बावजूद नगर क्षेत्र में एंटी लार्वा छिड़काव और नियमित फॉगिंग नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद के पास फॉगिंग मशीन होने के बावजूद अधिकांश मोहल्लों में नियमित धुआं नहीं किया जा रहा है। शहर के कई इलाकों में बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। नालियों की समुचित सफाई नहीं होने से मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो गया है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक फॉगिंग अभियान अभी तक प्रभावी ढंग से शुरू नहीं हुआ है और एंटी लार्वा का छिड़काव भी नजर नहीं आ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.