मथुरा, फरवरी 2 -- जनपद में बीती रात हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस बारिश से जहां गेहूं की फसल को लाभ मिलने की उम्मीद है, वहीं सरसों की फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। खेतों में नमी बढ़ने से खड़ी सरसों की फसल जमीन पर गिरने लगी है, वहीं गेहूं के लिए यह वर्षा को अच्छा बताया जा रहा है। जनपद के कई क्षेत्रों में बीती रात छमाछम वर्षा हुई वहीं कुछ क्षेत्रों में रिमझिम वर्षा हुई, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। खायरा के किसान विजय पांडेय ने बताया कि देर रात हुई बारिश से मिट्टी में अत्यधिक नमी आ गई है। इसके कारण सरसों के पौधे कमजोर होकर गिर रहे हैं, जिससे फसल को भारी नुकसान होने की पूरी संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय सरसों की फसल पकने की अवस्था में है, और ऐसे में तेज नमी या बारिश से उसका गिरना किसानों के ल...