फतेहपुर, जुलाई 18 -- फतेहपुर। दोआबा में मानसून की सक्रियता और बीच-बीच में हो रही बारिश के चलते वेक्टर जनित रोगों का खतरा बढ़ने लगा है। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया की रोकथाम के लिए निगरानी तेज कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई विभाग की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में सर्वे, लार्वा नष्ट करने और लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। पिछले तीन वर्षों में मलेरिया के मामलों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है लेकिन डेंगू के मरीजों की संख्या में भी हर साल बदलाव दर्ज किया गया। फाइलेरिया के कुल मामलों में धीरे-धीरे कमी आई है जो अभियान का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है। राहत की बात यह है कि तीनों वर्षों में मलेरिया, फाइलेरिया और डेंग...