आगरा, मार्च 15 -- मौसम ने एक बार फिर करवट बदली तो तेज हवा के साथ बारिश से गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। ढोलना क्षेत्र में जिन किसानों ने गेहूं की फसल में सिंचाई की थी। उन खेतों में तेज हवा के कारण फसल खेतों में गिरी गई है। गेहूं की पकी फसल खेतों में गिरने से उत्पादन में की आएगी। रविवार की अलसुबह हुई बारिश व दिन में चली तेज हवा की वजह से सबसे अधिक नुकसान गेहूं व सरसों की फसल को हुआ है। ढोलना क्षेत्र में किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल पक रही है। गत शनिवार की शाम जिन किसानों ने गेहूं के खेत में सिंचाई की थी। उनकी फसलें खेतों में बिछ गई हैं। जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने कहा कि तेज हवा व बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। सोमवार को भी मौसम विभाग ने बारिश व तेज हवा का अलर्ट जारी हुआ है। बारिश होने पर सरसों की फसल को भी नुकसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.