हरदोई, अप्रैल 29 -- हरदोई। जिले में मौसम ने दिनभर कई बार करवट ली। जिससे लोगों को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ा। सुबह से ही तेज धूप के बीच दोपहर 12 बजे शहर में अचानक काले-काले बादल छा गए और तेज आंधी चलने लगी। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। जिससे कुछ देर के लिए मौसम सुहावना हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आद्रता सुबह 61 प्रतिशत शाम को 42 प्रतिशत तक दर्ज की गई। इसके अलावा आसमान में बादल 50 प्रतिशत तक रहे। जबकि हवाएं 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम का यूटर्न, लखनऊ-कानपुर समेत 17 जिलों में हल्की बारिश, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं हालांकि बारिश थमने के बाद जैसे ही धूप निकली, उमस और गर्मी और बढ़ गई। लोगों को चिपचिपी ग...