रायबरेली, मई 3 -- महराजगंज, रायबरेली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के महराजगंज में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली और भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश के साथ करीब 20 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई। कस्बे समेत आधा दर्जन गांवों में आंगन और सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई जबकि टीन की छतों पर ओलों की तड़तड़ाहट से लोग पहले तो सकते में आ गए। सुबह अचानक तेज हवाओं के साथ शुरू हुई ओलावृष्टि ने लोगों को हैरान कर दिया। टीन शेड पर ओलों की तेज आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोगों ने देखा कि सड़कें और आंगन बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। कस्बे के व्यापारी रिंकू जायसवाल ने बताया कि इस तरह की ओलावृष्टि तो उन्होंने पहली बार देखी है। जहां बड़े इस अनोखे नजारे को देखकर हैरान थे वहीं बच्चों के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं था। किसी ने हाथों में ओले उठाकर सेल्फी...