रायबरेली, मार्च 27 -- रायबरेली, संवाददाता। मौसम का बदलता मिजाज देखकर किसानों की धड़कनें उस समय ज्यादा तेज हो गईं, जब शुक्रवार को शाम ढलते ही जिले के डीह थानाक्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे पहले दिन में कई बार आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी के बाद धूप निकल आई। इस दौरान बछरावां, गंगागंज, हरचंदपुर, ऊंचाहार समेत जिले के ज्यादातर इलाकों में बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश भी हुई। शाम होते ही बादलों ने आसमान को घेर लिया। इसी बीच डीह में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे खेतों में खड़ी फसल को लेकर किसान चिंतित हो उठे। शुक्रवार को सुबह तो मौसम थोड़ा सर्द रहा लेकिन खुला था लेकिन दस बजे के बाद कई बार दिन में कई बार मौसम बदला और धूप निकली लेकिन इस दौरान कई चक्रों में बूंदाबांदी हुई। बूंदा बांदी होने से किसान परेशान हो गए। गंगागंज समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.