कन्नौज, अप्रैल 9 -- समधन, संवाददाता। मौसम की बेरुखी किसानों पर भारी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से आए दिन आंधी व बारिश से किसान परेशान है। बुधवार की दोपहर बाद अचानक मौसम ने रुख बदला और बारिश के साथ ही मलिकपुर इलाके में ओले की बौछार होने लगी। अचानक ओले की बौछार देख कर सड़कों पर भगदड़ मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए भागने लगे। किसानों का कहना है कि बारिश और ओले पड़ने से गेहूं की फसल लगभग बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। इसके अलावा जिन किसानों ने मक्का, उड़द, मूंग आदि की फसल बोई है, वह बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। बे मौसम बारिश से किसान काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...