सहारनपुर, मई 30 -- देवबंद। देर रात आए तूफान के साथ बारिश ने मौसम का मिजाज भले ही ठंडा कर दिया हो लेकिन जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। तेज आंधी से जहां होर्डिंग एक जगह से उड़कर दूसरी जगह जा गिरे, वहीं आम के बागों में तैयार होने के नजदीक पहुंची आम की फसल ही नहीं आम के पेड़ भी जमीदोज़ होने से आम और नाश्पाती के ठेकेदारों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। गुरुवार एक के बाद एक कर मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट को लोग तूफान आने तक गंभीरता से नहीं ले रहे थे। देर रात साढ़े दस बजे के बाद शुरू हुआ तूफान तेज हवा और बारिश से लोग खौफजदा हुए बिना नहीं रह सके। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान का कहर : शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त आलम यह था कि आम के बागों में खड़े आम की तैयार होने के निकट पहुंची फसल ज़मीदोज़ हो गई बल्कि आम और नाश्पाती के पेड़ भी जड़ से उखड़ गए। इतना ही न...