बारिश के लिए हो जाएं तैयार, 6 राज्यों में गिरेगा तापमान; आ रहा है बड़ा पश्चिमी विक्षोभ
नई दिल्ली, मई 22 -- गर्मी की मार दिन के साथ रात में भी जारी है। भारत के उत्तर और पूर्वी राज्यों की हालत गर्मी के चलते बेहद खराब होती जा रही है। नौबत यहां तक आ गई कि राजधानी दिल्ली में मई की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम की ताजा गतिविधियों से संकेत मिल रहे हैं कि तापमान जल्द ही गिरने वाला है और राहत की बौछारें पड़ने वाली हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि मौसम की गतिविधियां तेज हो गईं हैं और कहा जा रहा है कि बड़ा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में IMD यानी भारत मौसम विज्ञान की सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बारिश हो सकती है और तापमान सामान्य होने के आसार हैं।बदली बादलों की चाल खबरें हैं कि INSAT-3DS...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.