बारिश के लिए पूजा पाठ कर इंद्रदेव से की प्रार्थना
बुलंदशहर, जून 9 -- गुलावठी। गांव खुशहालपुर स्थित श्रीमद खाकी बाबा धाम के प्रांगण में मंगलवार को ग्रामीणों ने एकत्र होकर विधिवत पूजा-पाठ की और इंद्रदेव से ज्येठ की गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश की प्रार्थना की। इसके उपरांत समस्त ग्रामीण के सहयोग से श्रीमद् खाकी बाबा धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। खुशहालपुर गांव निवासी लविश ने बताया जेठ की गर्मी में सूरज की तपिश और बढ़ते तापमान से लोगों का जीना मुहाल है। विधि विधान से पूजा पाठ कर इंद्रदेव से बारिश के लिए प्रार्थना की गई है। इस मौके पर ओमपाल मोदी, लविश, संदीप मोदी, कपिल धनकड़, नरेन्द्र उर्फ़ नंदू, सुनील मोदी, रनवीर धनकड़, टीटू, विपिन शर्मा, रविन्द्र उर्फ़ भाटा, गोलू, अजयपाल, अजय धनकड़ आदि समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.