इंदौर, अगस्त 24 -- बारिश की बेरुखी से परेशान किसानों और ग्रामीणों ने अब इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए वर्षों पुरानी अनोखी परंपरा का सहारा लिया। महू के पास स्थित गवली पलासिया गांव में ग्रामीणों ने 'जिंदा शव यात्रा' निकाली। इस दौरान एक जीवित व्यक्ति को अर्थी पर लिटाकर पूरे गांव में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। ढोल-ढमाकों के बीच निकली इस अनोखी यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का मानना है कि इस अनोखे टोटके के जरिए इंद्रदेव को मनाने की कोशिश सफल होती है और झमाझम बारिश हो जाती है। यह भी पढ़ें- इंदौर में हैवान पति की करतूत! पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, FIRप्रतीकात्मक शव यात्रा क्यों निकाली गई? ग्रामीणों के मुताबिक गांव में लंबे समय से मान्यता चली आ रही है कि किसी जीवित व्यक्ति की प्रतीकात्मक शव या...