नई दिल्ली, मार्च 27 -- बारिश के मौसम में रोड ट्रिप पर जाना किसे पसंद नहीं होता। हालांकि, यह सफर तब चुनौतीपूर्ण हो जाता है जब आपको 1000 किलोमीटर जैसी लंबी दूरी तय करनी हो। भीगी हुई सड़कें, फिसलन, और अचानक होने वाली तेज बारिश के बीच कार की ग्रिप और सेफ्टी फीचर्स ही आपके काम आते हैं। खासकर जब साथ में फैमिली हो, तो समझौता करने का सवाल ही नहीं उठता। एचटी ऑटो की एक रिपोर्ट के अनुसार, आइए जानते हैं ऐसी ही 5 दमदार गाड़ियां के बारे में जो आपको इस सफर में इस तरह की सभी दिक्कतों से बचाकर रखे।स्कोडा कुशाक स्कोडा कुशाक अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है। इसे ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस कार में अब 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर आते हैं। बारिश में फिसलन भरी सड़कों पर इसकी पकड़ बनाए रखने के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ए...