नई दिल्ली, अगस्त 10 -- शाम के समय अधिकतर घरों में अलग-अलग तरह के स्नैक्स तैयार किए जाते हैं। बारिश के मौसम जब कुछ चटपटा, गरमा गर्म और फ्राइड खाने का मन करे तो आप चीजी पोटैटो पॉप्स बनाकर तैयार कर सकते हैं। वैसे तो डीप फ्राइंग चीजें सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं, लेकिन कभी-कभार आप सही तरह से फ्राई करके खा सकते हैं। अगर आप बिल्कुल भी फ्राइड चीजें नहीं खाते हैं तो यहां बताए पॉप्स को एयरफ्राई करके भी बना सकते हैं। यहां सीखिए चीजी पोटैटो पॉप्स बनाने का तरीका। यह भी पढ़ें- संडे की शाम घर वालों को खिलाएं तंदूरी स्टफ्ड पोटैटो, खाकर सब हो जाएंगे खुशचीजी पोटैटो पॉप्स बनाने के लिए सामग्री -500 ग्राम उबले हुए आलू (मैश किए हुए या कद्दूकस किए हुए) -दो बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च -एक छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स -एक छोटा चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स -आधा छोटा चम्मच काली म...