गंगापार, अप्रैल 10 -- कई दिनों से आंधी तूफान और बारिश से प्रभावित हो रही गेहूं की फसल को खराब होने के डर से किसान हार्वेस्टर मशीन के जरिए गेहूं की कटाई करवाना शुरू कर दिए हैं।वर्तमान समय में रबी फसल निकालना शुरू है। मौसम ठीक होते ही किसान गेहूं कटाई के लिए भागदौड़ तेज हो गई हैं।इन दिनों मजदूर न मिलने से गेहूं की कटाई करने के लिए हार्वेस्टर मशीन का इस्तेमाल करने की ओर किसानों का रुझान अधिक है। बारा क्षेत्र के उपरहार और तरहार इलाके के गांवों में बड़े पैमाने पर बाहर से हार्वेस्टर पहुंचे हैं। बेमौसम बारिश होने के डर से पारम्परिक खेती करने वाले किसान अब गेहूं की जल्द से जल्द कटाई करने के लिए हार्वेस्टर मशीन का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।पारम्परिक पध्दति से गेहूं निकालने के लिए लगने वाले समय को देखते हुए हार्वेस्टर मशीन से काम सिर्फ घन्टे भर म...