बारिश के बीच सीएम योगी ने किसानों को लेकर जारी कर दिए निर्देश, सभी डीएम से मांग ली रिपोर्ट
लखनऊ, अप्रैल 4 -- CM Yogi Order: यूपी में हो रही बारिश के बीच सीएम योगी ने किसानों को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएम योगी ने किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में प्रदेश के सभी डीएम से रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में यह प्रयास करें कि आपदा का असर किसानों पर न्यूनतम हो। जनहानि, पशुहानि, घायलों व चोटिलों को 24 घंटे में दिया जाए मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम के कारण किसानों की बर्बाद हुई फसल के नुकसान का आकलन कर संपूर्ण जानकारी एकत्र करें और उन्हें जल्द से जल्द राहत दिलाएं। राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल संयुक्त सर्वे कराकर शासन को अवगत कराएं, जिससे किसानों को तत्काल मुआवजा दिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.