बारिश के बीच संपन्न हुई क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता रामगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन, हजारीबाग दूसरे नंबर पर
रामगढ़, जून 15 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का समापन सोमवार को उत्साह और उल्लास के माहौल में हो गया। भारी बारिश के बावजूद समापन समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजारीबाग प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अंजनी झा ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ जिला पुलिस की टीम सर्वाधिक पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनी। जबकि हजारीबाग जिला पुलिस की टीम दूसरे स्थान पर रही। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले के पुलिसकर्मियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- फुटबॉल और बास्केटबॉल में हजारीबाग का दबदबा, क्रिकेट में गिरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.