बारिश के बीच शहीदों को किया नमन, युवाओं को दिया देशभक्ति का संदेश
संभल, मार्च 23 -- महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया गया। साथ ही लोगों ने अमर शहीदों के प्रतिमा व चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने शहीदों की प्रतिमा और चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एनके शर्मा, जबकि संचालन सुरेश चंद्र शर्मा ने किया। आरएम सक्सेना, दिनेश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार सक्सेना, वेदराम मौर्य, प्रेमचंद्र वार्ष्णेय, मुकेश कुमार शर्मा, डॉ. मधुसूदन गुहानी, नंद किशोर यादव और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.