बारिश के बीच मझगांव में दिखा देशभक्ति का जज्बा, बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
चाईबासा, अगस्त 15 -- मझगांव। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव के बावजूद मझगांव प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों, पंचायत भवनों और विभिन्न राजनीतिक कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लिटिल रोज शिक्षा निकेतन और मध्य विद्यालय समेत कई शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने बारिश के बीच प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' के नारे लगाए। तेज बारिश के बावजूद बच्चे राष्ट्रगान के दौरान अनुशासन के साथ खड़े रहे।ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़े होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके जज्बे की सराहना की। यह भी पढ़ें- Purnia News: स्वतंत्रता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.