लखीमपुरखीरी, मई 4 -- सोमवार सुबह बारिश के बीच मैगलगंज और मोहम्मदी मंडी में गेहूं भीग गया। खरीदे गए गेहूं को खुले में तिरपाल के नीचे डाला गया था। जोरदार बारिश की मार तिरपाल झेल ही नहीं पाया। नवीन गल्ला मंडी मैगलगंज में सरकारी गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं पर लापरवाही भारी पड़ती दिखी। अचानक हुई बारिश के चलते आरएफसी क्रय केंद्र पर खुले में रखा सैकड़ों कुंतल गेहूं भीग गया। वहीं कुछ गेहूं पानी के साथ नालियों में बह गया। बताया जा रहा है कि उठान समय पर न होने और भंडारण की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बड़ी मात्रा में गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा गया था। बारिश आते ही उसे सुरक्षित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हो सके, जिससे नुकसान हो गया。 यह भी पढ़ें- बरदहा क्रय केंद्र पर गेहूं उठान तेज, भंडारण पर सवालक्रय केंद्र प्रभारियों की स्थिति क्रय केंद्र प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.