कन्नौज, जून 13 -- ​कन्नौज, संवाददाता। मानसून की पहली आहट के साथ ही एक बड़ा हादसा सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बलारपुर कुटिया गांव में शनिवार सुबह हो रही बारिश के बीच एक मकान का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में छज्जे के नीचे लगे टीनशेड में बैठे दो बच्चों समेत सात लोग मलबे में दब गए। छज्जा गिरते ही चीख-पुकार मच गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और अपने स्तर पर मलबे को हटाकर बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों और पुलिस के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में दबे सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- आंधी व बार...