संभल, मार्च 23 -- जनपद में सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह के समय हुई बारिश के बाद दिन बादल छाए रहे। इससे किसानों की नींद भी उड़ा दी है। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिलेभर में इन दिनों खेतों में सरसों की कटाई का काम चल रहा है। कई स्थानों पर सरसों की फसल पहले ही काटकर खेतों में पड़ी हुई है। सुबह के समय अचानक हुई बारिश से फसल भीग गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। भीगी हुई सरसों की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। जिससे बाजार में उचित दाम मिलने में परेशानी होगी। वहीं दूसरी ओर गेहूं की फसल इस समय पकने के अंतिम चरण में है। बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की बालियां झुकने लगी हैं। जिससे उत्पादन प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है। किसान दिन-रात मौसम की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं ...