बारिश के बीच बम-बम भोले के जयकारों संग मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िये
अमरोहा, अगस्त 7 -- सावन माह के दूसरे सोमवार से पहले क्षेत्र में हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह बारिश के बीच बृजघाट व हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे से गुजरे। हाईवे पर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहते हुए यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं।हरिद्वार व बृजघाट से कांवड़ में गंगा जल भरकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के अलावा बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा कांवड़िये अनूपशहर, बुलंदशहर के अलावा रामपुर, बरेली आदि स्थानों के लिए लौट रहे हैं। यह भी पढ़ें- मेघों के बीच भी आस्था की डगर पर बढ़ते रहे कांवड़िए हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.