बारिश के बीच बढ़ी मौसमी बीमारियां, अस्पतालों में बढ़ रही भीड़
पीलीभीत, जुलाई 28 -- पीलीभीत। बारिश के साथ उमस और गर्मी बढ़ने से मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। इन दिनों अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर दाद, खुजली और त्वचा संबंधी संक्रमण से परेशान मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक वातावरण में नमी बढ़ने से त्वचा संबंधी संक्रमण तेजी से फैल सकता है। बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट संबंधी समस्या के मरीज भी पहुंच रहे हैं। वहीं उमस के कारण पसीना अधिक आने से दाद और खुजली की शिकायत वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज में आने वाले अधिकांश मरीजों में मौसमी बीमारी के लक्षण पाए जा रहे हैं। इसी के चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.