उरई, मार्च 27 -- उरई। रामनवमी पर शुक्रवार को पूरा शहर राममय हो गया। गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा में रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर कोने में भगवा पताका लहराने के साथ जयश्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। उरई में तो हनुमान चालीसा के माध्यम से रामभक्त का गुणगान किया गया। यात्रा का जगह, जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर रामभक्तों का उत्साहबर्धन किया। यात्रा के समय हुल्की फुल्की बारिश होने से रामभक्तों का उत्साह और बढ़ गया। रामनवमी के उपलक्ष्य में शहर में रामभक्तों की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर बाद तीन बजे जेल रोड स्थित ठडे़श्वरी मंदिर से यात्रा का आगाज किया गया। हालांकि उसके पहले रामजन्म कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें रामदरबार की पूजा अर्चना ...