लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- सिकंदराबाद/उचौलिया। पिछले 36 घंटे से हो रही बारिश जिले के लोगों के लिए कहर बन गई। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कच्ची और पक्की दीवारें गिरने से दंपति समेत चार लोगों की जान चली गई। नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में शनिवार अलसुबह सो रहे परिवार पर कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर दंपति और उसके छोटे बेटे की मौत हो गई। उधर, शनिवार दोपहर उचौलिया थाना क्षेत्र में पक्की दीवार गिरने से महिला की जान चली गई। रहमतनगर में यह हादसा शनिवार सुबह करीब चार बजे हुआ। गांव निवासी मोहन कश्यप (50) अपनी पत्नी कविता (48) और 10 साल के बेटे नानू के साथ घर में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटा जख्मी लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई कच्ची दीवार और छप्पर भरभराकर गिर गया। हादसे में तीनों ...