बारिश के बीच तीन स्थानों पर हादसे, चार लोगों का रेस्क्यू किया
हरिद्वार, जुलाई 9 -- धर्मनगरी में गुरुवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अलग-अलग स्थानों पर मकान क्षतिग्रस्त होने, भूमि कटाव और सड़क धंसने जैसी घटनाओं के बाद एसडीआरएफ, फायर विभाग और पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। गुरुवार को तेज बारिश में एक मकान की छत टूट कर गिर गई। साथ ही आसपास के चार मकानों में दरारें आ गई। बारिश के दौरान रेलवे कॉलोनी के पास पुरुषार्थी मार्केट में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। यहां ओवरहेड टैंक का निर्माण काम गतिमान है। स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरहेड टैंक की गहरी खुदाई और बारिश की वजह से मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में सीवर लाइन कार्य के लिए तोड़ी गई सड़क धंसी, तीन वाहन फंसे मकान के एक कमरे में परिवार के चार लोग फंस गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फायर विभाग की टीम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.