बारिश के बीच गिरी दीवार, बाल-बाल बचे परिजन
बस्ती, सितम्बर 26 -- बस्ती। चक्रवाती मौसम के चलते जिले में करीब 40 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। हर्रैया थाना क्षेत्र के गोभिया गांव में तेज बारिश के बीच दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुए हादसे में मकान में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए। बताया गया कि गांव निवासी राम लखन और हीरालाल के मकान पर बारिश के दौरान अचानक हिस्सा गिर गया। तेज आवाज होने से घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में दोनों मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई नहीं आया।लगातार यह भी पढ़ें- Sultanpur News: 12 घंटे में हुई 43 मिमी बारिश, जनजीवन प्रभावित बारिश के कारण मकानों की दीवारें और छतें कमजोर होने लगी हैं। वहीं तेज हवाओं से भी ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.