नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अगले कुछ दिन अभी गर्मी नहीं सताएगी। शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह 8.30 बजे तक कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। इसके बावजूद शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन राजधानी में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में वर्षा दर्ज नहीं की गई, जबकि अन्य केंद्रों जैसे पालम में शुक्रवार रात 11:30 बजे से देर रात 2.30 बजे के बीच 1.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि के दौरान लोधी रोड में 0.3 मिमी, रिज में 1.9 मिमी, आयानगर में 5.8 मिमी और पीतमपुरा में 0.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.