बारिश के बाद हुई तेज धूप से बढ़ी उमस,गर्मी से लोग रहे बेहाल
मिर्जापुर, जून 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता । जिले में बुधवार की शाम हुई बारिश से जहां कुछ देर के लिए राहत मिल गयी थी। वहीं गुरुवार की सुबह तेज धूप होने से उमस भरी गर्मी में इजाफा हो गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर में बारह बजे के बाद जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। नगर के बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ रही। जिले में 24 घंटे के अंदर ही मौसम का मिजाज फिर बदल गया। बुधवार की शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिल गयी थी। जिले का तापमान भी लगभग चार डिग्री सेल्सियस गिर कर 36 डिग्री सेल्सियस हो गया था। तापमान में कमी हो जाने से लोगों को काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.