कन्नौज, जनवरी 29 -- कन्नौज। करीब एक हफ्ते से दिन में निकल रही चटक धूप से लोगों को काफी राहत मिली थी। पहाड़ों पर हुई बर्फवारी व मौसम की करवट से हुई बारिश ने दोबारा लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। गुरुवार को सुबह के समय भारी धुंध छाने से सड़कों पर लोगों को सुबह के समय लाइट जलाकर चलने पर विवश होना पड़ा। उधर पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं होने व तेज हवाओं के चलने से लोगों के कंपकपी छुड़ा दी। हालात यह हो गए कि पूरे दिन लोग हीटर, अलाव से चिपके रहे, तब कहीं जाकर उनको ठंड से राहत मिल सकी। रात का तापमान न्यूनतम ४ डिग्री व दिन का अधिकतम ११ डिग्री रहा। दिसंबर माह में इस बार सर्दी की शुरुआत हो गई थी। करीब पंद्रह से बीस दिनों तक लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पिछले करीब चार से पांच दिनों से दिन के समय चटक धूप निकल रही थी, जिससे लोगों को सर्दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.