मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। बुधवार रात आंधी और झमाझम बारिश से करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इससे रात के अलावा सुबह में हल्की ठंड का अहसास हुआ। हालांकि, गुरुवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक रुक-रुक पर बारिश के आसार हैं। इस दौरान बिजली कड़कने और ओले गिरने की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद सामान्य से सात डिग्री लुढ़का रात का पारामौसम का कारण पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में अभी बंगाल की खाड़ी से आनेवाली हवा के कारण निम्न दबाव का एक ट्रफ बना हुआ है। इसी के असर से बारिश हो रही है। इसके अगले चार-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.