बारिश के बाद सड़क पर फैली गंदगी नाला जाम होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
रामगढ़, मई 27 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बुधवार की शाम हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। वहीं शहर के कई इलाकों में जलजमाव और गंदगी की समस्या भी सामने आ गई। शहर के गोरियारीबाग स्थित कब्रिस्तान के समीप बारिश के बाद ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां नाला जाम होने के कारण सड़क पर गंदगी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कब्रिस्तान के सामने से गुजरने वाला नाला पहले से ही कचरे और मिट्टी से भरा हुआ था। शाम में हुई तेज बारिश के बाद नाले का पानी ओवरफ्लो हो गया और उसमें बह रही गंदगी सड़क पर फैलने लगी। देखते ही देखते सड़क पर कचरे का अंबार लग गया जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुर्गंध और फिसलन से बढ़ी दिक्कत सड़क पर फैले कचरे और गंदे पानी से इलाके में दुर्गंध फैल गई। वहीं सड़क पर कीचड़ और कच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.