संभल, मई 3 -- जनपद में पिछले तीन दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। गुरुवार रात हुई बारिश ने जहां तपती गर्मी से लोगों को राहत दिलाई, तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कुछ दिन पहले तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका था, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था और लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिलेभर में बीते गुरुवार की रात अचानक बदले मौसम और बारिश ने माहौल को ठंडा कर दिया था। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल रही है। यह भी पढ़ें- फिर बढ़ी गर्मी, 35 डिग्री ने छुड़ाया पसीना अब फिर से मौसम करवट ले रहा है। शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन बीते दिनों की तुलना में गर्मी का असर...