रुद्रपुर, जुलाई 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में हुई बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव की समस्या ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप, शांति कॉलोनी, मुखर्जी नगर, कल्याणी व्यू समेत कई इलाकों की सड़कें बारिश के पानी से लबालब भर गईं। जगह-जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोगों को घरों से निकलने और अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। कई स्थानों पर पानी इतना अधिक भर गया कि लोगों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: जलजमाव से सड़कें बदहाल, लोगों का चलना हुआ मुहाल स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करन...