बुलंदशहर, मार्च 22 -- जनपद में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के बाद अब मौसम के मिजाज में तल्खी आने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मार्च के तीसरे सप्ताह में जो ठंडक लौट आई थी, वह अब कम होने लगी है। शनिवार से मौसम ने करवट बदली है और रविवार को दिन चढ़ते ही चटक धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया। मौसम का मिजाज रविवार को एक बार फिर बदल गया। सुबह के समय गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। दिन बढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के र्दशन हुए। दोपहर होने पर तेज धूप के साथ मौसम गर्माहट हुई, लेकिन दोहपर बाद बादलों की आवाजाही देखने को मिली। हालांकि बारिश का मौसम बना, लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम के समय मौसम सामान्य हो गया। न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम त...