संभल, फरवरी 4 -- संभल। जनपद में बीते दिनों हुई बारिश के बावजूद आलू के बाजार भाव में कोई खास तेजी नहीं आ सकी है। जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। मौजूदा हालात में आलू की खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि इस बार लागत भी निकलती नजर नहीं आ रही है, जबकि मेहनत और जोखिम दोनों ज्यादा हैं। किसानों के अनुसार एक बीघा आलू की खेती में करीब 11 से 12 हजार रुपये तक की लागत आ रही है। इसमें बीज, खाद, दवा, सिंचाई और मजदूरी का खर्च शामिल है। वहीं खुदाई के बाद प्रति बीघा मात्र 7 से 8 हजार रुपये तक के आलू ही निकल पा रहे हैं, जिससे सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण आलू की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है, जिसका असर कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। किसान उम्मीद लगाए बैठे थे कि बारिश के बाद रेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.