संभल, जून 29 -- संभल, संवाददाता। जनपद में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को रविवार सुबह मौसम ने कुछ देर के लिए बड़ी राहत दी। सुबह अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि, पूरे जिले में बारिश का असर समान नहीं रहा, लेकिन संभल के सौंधन क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। हालाकि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं मिली। 10 बजे के बाद धूप व उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री व न्यूनतम 33.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, तेज आंधी के कारण संभल आदमपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। जिससे यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। लोगों ने किसी तरह रास्ता साफ कर आवागमन सुचारू कराया。 यह भी पढ़...