औरैया, मई 7 -- अछल्दा, संवाददाता। भीषण गर्मी के बाद हो रही बारिश ने मौसम को भले ही सुहावना बना दिया हो, लेकिन इसके साथ ही बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण, उल्टी-दस्त और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालात यह हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा के साथ-साथ निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। सीएचसी अछल्दा में सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। कई मरीज तेज बुखार, बदन दर्द, खांसी-जुकाम और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पह...